महाराष्ट्र ने ना कभी केन्द्र के आगे घुटने टेके हैं और ना कभी टेकेगा- सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) ने ना कभी केन्द्र के आगे घुटने टेके हैं और ना कभी टेकेगा. मनी लॉड्रिंग (Money laundering) के एक मामले में, बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता से प्रवर्तन निदेशालय (ED)की पूछताछ के बाद सुले ने यह बात कही. महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद ने कहा कि ED की कार्रवाई से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को कोई अचंभा नहीं हुआ है. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि केन्द्र अपनी 'मशीनरी' का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 'दमनकारी' तरीके से कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





