भारत

बारिश थमने के बाद महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, जिलों से मांगी गई क्षति रिपोर्ट

SHIDDHANT
12 Sept 2026 8:31 PM IST
बारिश थमने के बाद महाराष्ट्र सरकार अलर्ट, जिलों से मांगी गई क्षति रिपोर्ट
x
Maharashtra महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि सभी जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि अब जब बारिश की तीव्रता कम हो गई है, तब सभी जिलों में वास्तविक नुकसान का आकलन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कलेक्टर सोमवार तक नुकसान से जुड़ी जानकारी सरकार को भेजेंगे।
मंत्री ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार पूरे मामले की समीक्षा करेगी और प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए उचित निर्णय लिया जाएगा। बैठक में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों, फसलों को हुए नुकसान, सार्वजनिक संपत्तियों और अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। सरकार का उद्देश्य प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाना है।
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जिलों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र के कई इलाकों में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने नुकसान के सही आकलन और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी है।
Next Story