
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुंबई: राज्यसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन को झटका दिया है। पर्याप्त वोटों की कमी के बावजूद भगवा पार्टी ने 10 में से 5 सीटें अपनी झोली में डाल ली है। इस नतीजे ने तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चिंता बढ़ा ही दी है। अब खबरें आ रही हैं कि कल देर शाम हुए चुनाव के बाद से महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और 13 अन्य विधायकों से शिवसेना का संपर्क नहीं हो रहा है। खबर यह भी आ रही है कि शिवसेना के यह सभी विधायक गुजरात के सूरत में डेरा जमा लिए हैं। कहा जा रहा है कि शिंदे भाजपा नेतृत्व के संपर्क में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





