भारत

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

jantaserishta.com
29 Nov 2024 1:37 PM IST
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान
x
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को राज्य वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। इस संबंध में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा गवर्नमेंट रेजोल्यूशन जारी किया गया। महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 करोड़ तक का फंड देने का प्रावधान किया गया है।
महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि वक्फ भूमि के बेहतर प्रबंधन के लिए यह फंड जरूरी हो जाता है। इस फंड से वक्फ बोर्ड के बुनियादी ढांचे और कार्यप्रणाली को मजबूत किया जाएगा। इससे अल्पसंख्यक समुदाय के हित में प्रभावी तरीके से कार्य किए जाएंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वक्फ भूमि के प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए थे। इससे पहले, जून में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने राज्य वक्फ बोर्ड को 2 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। इसके बाद शेष राशि बाद में जारी करने की बात कही थी। लेकिन, राज्य वक्फ बोर्ड को मिले इस रकम का विश्व हिंदू परिषद ने विरोध करते हुए इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया था।
वीएचपी के कोंकण डिवीजन सचिव मोहन सालेकर ने कहा था, “महायुति मौजूदा समय में वही काम कर रही है, जो कांग्रेस की सरकार ने भी नहीं किया। सरकार धार्मिक समुदाय की तुष्टिकरण कर रही है।” इससे पहले, महाराष्ट्र चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, “कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की परवाह किए बगैर तुष्टिकरण के लिए कानून बनाए। लेकिन, वक्फ के लिए कानून में कोई जगह नहीं दी गई।”
प्रधानमंत्री ने कहा था, “बाबासाहेब आंबेडकर ने हमें जो संविधान दिया है, उसमें वक्फ कानून की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए ये काम किया। कांग्रेस अब मौजूदा राजनीति में परजीवी बनकर रह गई है। कांग्रेस की हालत अब ऐसी हो चुकी है कि उसके लिए अपने दम पर सरकार बनाना मुश्किल है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story