भारत

महाराष्ट्र स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को दी श्रद्धांजलि

Nil dhankar
1 May 2023 7:55 AM IST
महाराष्ट्र स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को दी श्रद्धांजलि
x

महाराष्ट्र। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में 63वें महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर हुतात्मा चौक पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी।



बता दें कि 1 मई को सिर्फ मजदूर दिवस ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र दिवस भी मनाया जाता है। भारत के दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात 1 मई को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। भारत की आजादी के समय दोनों राज्य बॉम्बे प्रदेश का हिस्सा थे। आज के ही दिन भारत के अलग महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी। दरअसल मराठी और गुजराती भाषी लोग अपने लिए अलग-अलग राज्य की मांग कर रहे थे। इसके लिए राज्यभर में आंदोलन भी हो रहे थे।

राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत कई राज्यों का गठन किया गया था। इस अधिनियम के तहत कन्नड़ भाषी लोगों के लिए कर्नाटक राज्य बनाया गया, जबकि तेलुगु बोलने वालों को आंध्र प्रदेश मिला। मलयालम और तमिल भाषियों के लिए केरल और तमिलनाडु राज्य बना। हालांकि मराठी और गुजरातियों के लिए अलग राज्य नहीं मिला था। इसी को लेकर कई आंदोलन हुए।

Next Story