भारत
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
jantaserishta.com
20 Nov 2024 12:59 PM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी मतदान के बीच तमाम नेता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मे अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया। इसके अलावा, शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी परिवार के साथ मतदान किया।
मतदान के बाद उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने पहले ही जनता को एक संदेश दिया है कि मतदान में भाग लें। आज मैं कोई और नया संदेश नहीं देना चाहता। बस यही कहना चाहता हूं कि हर नागरिक को अपने मतदान का अधिकार पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से प्रयोग करना चाहिए।
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बुधवार को वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए दिख रहे हैं। सीएम-डिप्टी सीएम, स्टार अक्षय कुमार समेत तमाम दिग्गजों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार के चुनाव में महाअघाड़ी और महायुति के बीच मुकाबला है। सत्ताधारी पार्टी महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है, वहीं महाअघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। जिनमें 4.97 पुरुष, 4.66 महिलाएं और 6031 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 12,43,192 है। 1,00,186 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ये मतदाता 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





