भारत

महाराष्ट्र: परिवहन मंत्री अनिल परब के आवास पर ED के छापे

jantaserishta.com
26 May 2022 9:13 AM IST
महाराष्ट्र: परिवहन मंत्री अनिल परब के आवास पर ED के छापे
x

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब के आवास समेत 7 जगहों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई दापोली रिसॉर्ट मामले से जुड़ी है. बताया जा रहा है कि ईडी ने मुंबई में अनिल पारब के सरकारी और निजी आवास पर छापा मारा है. इसके अलावा ईडी ने दापोली में उनके रिसॉर्ट और पुणे में कुछ जगहों पर छापे मारे हैं.

हाल ही में ईडी ने अनिल परब के खिलाफ केस दर्ज किया था. यह केस दापोली रिसॉर्ट से जुड़े मामले में दर्ज किया गया था. अनिल पारब महाराष्ट्र सरकार में ऐसे तीसरे मंत्री हैं, जिनके खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल देशमुख गिरफ्तार किया था. इसके बाद अनिल देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था. वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक भी अंडरवर्ल्ड से संपर्क और मनी लॉन्ड्रिग के मामले में जेल में बंद हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story