भारत

महाराष्ट्र संकटः राज्यपाल ने उद्धव सरकार को दिया झटका

jantaserishta.com
28 Jun 2022 9:46 AM IST
महाराष्ट्र संकटः राज्यपाल ने उद्धव सरकार को दिया झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हॉस्पिटल से वापस लौटते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं. उन्होंने उद्धव सरकार से बीते तीन दिन की फाइलों का हिसाब-किताब मांग लिया है. कयास लगाये जा रहे हैं कि राज्यपाल महाराष्ट्र सरकार के कुछ आदेशों को पलट भी सकते हैं. ऐसे में राज्यपाल और सीएम उद्धव के बीच की तल्खी और बढ़ सकती है.

बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच भगत सिंह कोश्यारी को कोविड संक्रमण हो गया था. इसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. लेकिन दो दिन पहले यानी 26 जून को वह डिस्चार्ज हो गये हैं.
ताजा जानकारी के मुताबिक, राज भवन सचिवालय ने राज्य सरकार से कुछ फाइलों की डिटेल मांगी हैं. पूछा गया है कि 22, 23 और 24 जून को जिन भी प्रस्तावों को मंजूरी मिली है उनकी डीटेल राज्यपाल को दी जाएं.
राजभवन के इस आदेश को बागी विधायकों की शिकायत से जोड़कर देखा जा रहा है. शिंदे गुट के बागी विधायकों ने आरोप लगाया था कि कई फाइलें और सरकारी संकल्प (जीआर) मंत्रालय द्वारा जल्दबाजी में पास किये जा रहे हैं.
रविवार को जब राज्यपाल डिस्चार्ज हुए. उसके बाद संतोष कुमार (कोश्यारी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी) ने मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव को पत्र लिखा था. इसमें महाराष्ट्र सरकार द्वारा लिये गए फैसलों, विचार-विमर्श, जीआर और परिपत्र की डीटेल मांगी गई थी. सोमवार को मुख्य सचिव को यह पत्र मिला. इसके बाद उन्होंने अपर मुख्य सचिव (संगठन एवं प्रबंधन) को सारी जानकारी जुटाने को कहा है.
इससे पहले प्रवीण दारेकर (बीजेपी नेता और विधान परिषद में विपक्ष के नेता) ने राज भवन को लिखित शिकायत दी थी. कहा गया था कि राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कई फैसले लिये जा रहे हैं, जिनका संज्ञान लिया जाना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story