भारत

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

Gulabi
11 March 2021 1:50 PM IST
महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज
x
महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे

भारत में कोरोना टीकाकरण चल रहा है, देश के बड़े-बड़े नेता टीकाकरण अभियान में कोरोना का टीका लगवा चुके हैं और अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है।



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली है। देशभर में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चालू है जिसमें 60 साल से ऊपर के लोगों को और 45 साल से ऊपर के उन लोगों को टीका लगाया जा रहा है जिन्हें गंभीर बिमारियां हैं। इसके अलावा टीकाकरण के अगले चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा।



Next Story