भारत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रविवार को रहेंगे अयोध्या दौरे पर, रामलला के दर्शन करेंगे
jantaserishta.com
8 April 2023 4:33 PM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान शिंदे के साथ उनकी कैबिनेट मौजूद रहेगी। हालांकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस दौरे में नहीं रहेंगे।
शिवसेना के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के रुकने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शिवसैनिकों के एक दिन पहले विशेष ट्रेनों से रवाना किया गया था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विराज मुलाये ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को लखनऊ के रवाना होंगे। रविवार को अयोध्या जाएंगे, जहां राम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। राम जन्मभूमि मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य को देखेंगे और सरयू नदी के तट पर शाम की आरती करेंगे।
उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री अयोध्या के संतों से भेंट करेंगे। पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे। इसके आलावा मुख्यमंत्री के साथ डिनर करेंगे। फिर रविवार को मुंबई लौट आएंगे।
ज्ञात हो कि एकनाथ शिंदे इससे पूर्व पिछले साल जून में अयोध्या गए थे। तब उन पर तत्कालीन मंत्री एवं शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे की यात्रा के इंतजाम की जिम्मेदारी थी। इस यात्रा के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने पार्टी से बगावत कर सरकार गिरा दी थी। अयोध्या हमेशा से शिवसेना के हिंदुत्व के एजेंडे का हिस्सा रही है।
शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे ने सबसे पहले बाबरी ढांचा ढहाए जाने का श्रेय शिवसैनिकों को दिया था। उद्धव ठाकरे भी अयोध्या जाते रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे अयोध्या में रामलला के दर्शन करके अपनी पार्टी को हिंदुत्व का झंडेबरदार के रूप में दिखाना चाहते हैं।
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़महाराष्ट्र सीएमअयोध्याएकनाथ शिंदेMaharashtraMaharashtra NewsMaharashtra CMAyodhyaEknath Shinde
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





