भारत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय का पदभार संभाला, कैबिनेट को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
7 July 2022 4:19 PM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय का पदभार संभाला, कैबिनेट को लेकर आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र में करीब एक सप्ताह पहले एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन अब तक उनके मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है. शिंदे की सरकार की में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस भी डिप्टी सीएम बने हैं. अब शिंदे और फडणवीस के संभावित कैबिनेट पोर्टफोलियो फॉर्मूला सामने आया है.

सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट अपने लिए 8 कैबिनेट पद और 5 MoS चाहता है. वहीं बीजेपी अपने कोटे के लिए 29 मंत्रियों का लक्ष्य रखेगी. अब ये भी सामने आ रहा है कि शिंदे गुट वर्तमान विभागों को बनाए रखने के लिए दबाव डालेगा क्योंकि सूत्रों का कहना है कि उद्धव सरकार ने बीते एक महीने में बागी मंत्रियों द्वारा लिए गए सभी फैसलों को रोक दिया था. इसके अलावा शिंदे गुट चाहता है कि निर्दलीय विधायकों को भी बीजेपी के कोटे से कैबिनेट में शामिल किया जाए. अब देखना होगा कि बीजेपी शिंदे खेमे की इन मांगों को कितना मानती है.
शिंदे गुट के संभावित मंत्री: दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, शंभूराज देसाई, अब्दुल सत्तार और राजेंद्र पाटिल येद्रावकर. वहीं प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बच्चू कडू के लिए शिंदे खेमा बीजेपी कोटे से बर्थ चाहता है.
वहीं सूत्रों के हवाले से कैबिनेट में शामिल होने वाले नए विधायकों के नाम भी सामने आए हैं. इनमें दीपक केसरकरक, प्रकाश अबितकर, संजय रायमूलकर, संजय शीर्षस्थ, प्रताप सरनाइक. इन सबके अलावा शिंदे खेमा MHADA और CIDCO जैसे महत्वपूर्ण निगमों के लिए भी बीजेपी पर दवाब डाल रहा है.
एकनाथ शिंदे ने 30 जून को बीजेपी के साथ मिलकर सीएम पद की शपथ ली थी. उनके साथ देवेंद्र फडणवीस ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. हालांकि उस दिन किसी और मंत्री ने शपथ नहीं ली थी. अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस दल से कितने मंत्री होंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story