भारत

महाराष्ट्र ब्रेकिंग: नासिक में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Nilmani Pal
30 Sept 2021 4:32 PM IST
महाराष्ट्र ब्रेकिंग: नासिक में महसूस किए गए भूकंप के झटके
x

महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक ये भूकंप दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर आया था. भूकंप नासिक से 95 किलो मीटर पश्चिम दिशा में आया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई. भूकंप के केंद्र धरती की सतह के तीन किलोमीटर अंदर बताया गया है. फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक ये भूकंप सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर आया था और रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र धरती की सतह के 5 किलो मीटर अंदर था. पालघर में आए इस भूकंप में भी किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है. ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिस वजह से भूकंप आता है. कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है.

भारत में धरती के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन तय किए गए हैं और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम. इन संभावनाओं के आधार पर भारत को 5 जोन बांटा गया है, जो बताता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा रहता है. इसमें जोन-5 में सबसे ज्यादा भूकंप आने की संभावना रहती है और 4 में उससे कम, 3 उससे कम होती है.


Next Story