भारत

महाराष्ट्र ब्रेकिंग: शिंदे गुट के खिलाफ सीएम उद्धव ठाकरे का बड़ा एक्शन, विभाग छीने गए

jantaserishta.com
27 Jun 2022 1:21 PM IST
महाराष्ट्र ब्रेकिंग: शिंदे गुट के खिलाफ सीएम उद्धव ठाकरे का बड़ा एक्शन, विभाग छीने गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: उद्धव ठाकरे ने बागी मंत्रियों पर कड़ा एक्शन लिया है. उनसे मंत्रिपद छीनकर दूसरे विधायकों को सौंप दिये गए हैं. ऐसा करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार का कामकाज प्रभावित नहीं होना चाहिए. कुल मिलाकर 9 बागी मंत्रियों के विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंपे गये हैं.

इसमें एकनाथ शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को सौंपा गया है. गुलाब राव पाटील का विभाग अनिलव परब को दिया गया है.
सीएमओ की तरफ से इसपर कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया ताकि जनहित के मुद्दों की उपेक्षा या अनदेखी न हो.
उद्धव गुट भले ही अभी यह दिखाने की कोशिश में है कि असली बॉस वही है. लेकिन दावों से इतर शिंदे गुट मजबूत होता जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में एकनाथ शिंदे ने लिखा है कि महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन ने सदन में बहुमत खो दिया है क्योंकि शिवसेना विधायक दल के 38 सदस्यों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है और इस तरह सदन में बहुमत से नीचे आ गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story