भारत

महाराष्ट्र ब्रेकिंग: बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर का स्पीकर के लिए नामांकन, जानें पूरी खबर

jantaserishta.com
1 July 2022 4:59 PM IST
महाराष्ट्र ब्रेकिंग: बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर का स्पीकर के लिए नामांकन, जानें पूरी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए विधान भवन में नामांकन दाखिल किया है. 3 जुलाई को चुनाव है. गुरुवार को श‍िवसेना के बागी व‍िधायक एकनाथ श‍िंदे ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. वहीं बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के उप मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली.

बता दें कि महाराष्ट्र में स्पीकर का पद दो साल से खाली है. विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन 3 जुलाई को स्पीकर का चुनाव होगा. नाना पटोले के स्पीकर पद छोड़ने के बाद से स्पीकर का पद खाली है. शिंदे सरकार को 4 जुलाई को बहुमत साबित करना होगा. इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story