भारत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, बीजेपी उम्मीदवारों की नई लिस्ट आई

jantaserishta.com
28 Oct 2024 3:32 PM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, बीजेपी उम्मीदवारों की नई लिस्ट आई
x
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस तरह बीजेपी ने अब तक कुल 146 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. उसने पहली लिस्ट में 99 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इस तरह महायुति गठबंधन ने अब तक 288 सीटों में से 260 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. 28 सीटों पर अभी प्रत्याशी उतारे जाने बाकी हैं. बता दें कि महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं. बीजेपी के 146 उम्मीदवारों के अलावा शिवसेना ने अब तक 65 और एनसीपी ने 49 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story