भारत

महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव, भाजपा ने चिंचवाड़ और कस्बा पेठ के उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

jantaserishta.com
4 Feb 2023 3:47 PM IST
महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव, भाजपा ने चिंचवाड़ और कस्बा पेठ के उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| महाराष्ट्र की दो विधान सभा सीटों पर होने जा रहे विधान सभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
भाजपा ने शनिवार को जारी अपनी लिस्ट में चिंचवाड़ से श्रीमती अश्विनी लक्ष्मण जगताप को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं उपचुनाव वाली दूसरी विधान सभा सीट कस्बा पेठ से हेमंत नारायण रासने को चुनावी मैदान में उतारा है।
महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही गठबंधन के लिए अहम माने जाने वाली इन दोनों सीटों पर चुनाव आयोग द्वारा संशोधित किए गए कार्यक्रम के अनुसार अब 26 फरवरी को मतदान होगा हालांकि नतीजों की घोषणा पूर्वनिर्धारित घोषणा के अनुसार 2 मार्च को ही होगी।
महाराष्ट्र की इन दोनों विधान सभा सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख सात फरवरी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story