भारत

कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, दो घायल

jantaserishta.com
17 July 2025 11:00 AM IST
कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, दो घायल
x
भीषण सड़क हादसा.
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को इस हादसे की जानकारी दी।
यह घटना नासिक के डिंडोरी रोड पर स्थित वाणी के पास बुधवार देर रात करीब 12 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा कार और बाइक की टक्कर के कारण हुआ, जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में जा गिरे। इस सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मृतकों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और 2 साल का एक बच्चा शामिल है। मृतकों की पहचान देविदास पंडित गांगुर्डे (28), मनीषा देविदास गांगुर्डे (23), उत्तम एकनाथ जाधव (42), अल्का उत्तम जाधव (38), दत्तात्रेय नामदेव वाघमारे (45), अनुसया दत्तात्रेय वाघमारे (40), और भावेश देविदास गांगुर्डे (2) के रूप में हुई है। सभी सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
नासिक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के मुताबिक, ये हादसा देर रात 12 बजे के करीब वाणी-डिंडोरी रोड पर हुआ। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क के किनारे एक छोटी सी नहर में गिरे हुए मिले। पुलिस ने नहर से शवों को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
फिलहाल घटना की जांच जारी है और पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले, 19 जून को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित जेजुरी मोरगांव रोड पर एक कार और पिकअप ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुणे सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया था। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story