
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
ठाणे: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे से राज्यव्यापी 'महाप्रबोधन यात्रा' की शुरुआत करेंगे। ठाणे सीएम शिंदे का गृह क्षेत्र भी है। अब खबर है कि उद्धव ठाकरे यहां तेंभी नाका में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। उद्धव ठाकरे पहले ही युवाओं और पुराने साथियों की सक्रिय भागीदारी के साथ पार्टी संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने की योजना की घोषणा कर चुके हैं। तेंभी नाका का महाराष्ट्र की राजनाति में काफी अहम स्थान है। यह वही जगह है जहां से एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरू आनंद दिघे ने शिवसेना के विकास के लिए काम किया था। अब शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए तेंभी नाका में पहली रैली को संबोधित करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





