भारत
पुरोला में 15 जून को देवभूमि रक्षा अभियान द्वारा महापंचायत का आयोजन
jantaserishta.com
12 Jun 2023 1:08 PM IST

x
तो 18 जून को मुस्लिम समुदाय की देहरादून में है महापंचायत.
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर जहां लोगों में रोष है। पुरोला में हुई लव जिहाद की एक घटना के बाद जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं हिंदू समाज के लोग जगह-जगह समुदाय विशेष के खिलाफ रैली निकाल रहे तो कहीं बाजार बंद करा रहे हैं। पुरोला की घटना को लेकर जहां 15 जून को देवभूमि रक्षा अभियान द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। तो वहीं 18 जून को देहरादून में मुस्लिमों के पलायन को लेकर मुस्लिम समाज के द्वारा महापंचायत आयोजित की गई है।
पुरोला में मुस्लिम व्यापारियों से दुकानें खाली करने को कहा जा रहा है। पुरोला में कई मुस्लिम व्यापारियों ने दुकानें खाली कर दी हैं। अब प्रदेश से मुस्लिमों के पलायन को लेकर देहरादून में महापंचायत आयोजित करने का फैसला लिया गया है। देहरादून के पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद में शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया। महापंचायत मुख्य रूप से मुस्लिमों के पलायन और उत्पीड़न के खिलाफ लिया गया। महापंचायत मुख्य रूप से मुस्लिमों के पलायन और उत्पीड़न के खिलाफ बुलाई गई है। जिसमें देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर समेत अन्य शहरों से मुस्लिम समाज के लोग हिस्सा लेंगे।
महापंचायत गांधी रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के पीछे आयोजित होगी। शनिवार को जामा मस्जिद में मस्जिदों के इमाम एवं जिम्मेदार लोगों ने बैठक में शिरकत की। इस दौरान उत्तराखंड में चल रहे माहौल पर विस्तार पर चर्चा की गई। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश के अंदर मुस्लिमों का पहाड़ से पलायन और प्रशासन द्वारा मुस्लिमों का उत्पीड़न चिंताजनक है। इसे देखते हुए महापंचायत का ऐलान किया गया है।
मुस्लिम समाज की महापंचायत देहरादून में 18 जून को आयोजित होगी। महापंचायत को लेकर तैयारियां भी की जा रही है। यहां आपको उत्तराखंड में लव जिहाद की घटनाओं के बारे में भी बताते हैं। प्रदेश में सिर्फ 5 महीने के भीतर लव जिहाद के 48 मामले सामने आए हैं। पूरे एक साल की बात करें तो यह आंकड़ा 76 है। लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ अब लोग सड़कों पर उतर कर अपना विरोध जता रहे हैं।
Tagsपुरोलादेवभूमि रक्षा अभियानमहापंचायतमुस्लिम समुदायदेहरादूनPurolaDev Bhoomi Raksha AbhiyanMaha PanchayatMuslim CommunityDehradun
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





