भारत

महंत की बहू ने दी जान, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात

jantaserishta.com
11 May 2022 5:55 PM IST
महंत की बहू ने दी जान, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात
x

जयपुर: राजस्थान के जयपुर स्थित गोविंद जी देव मंदिर के महंत की बहू ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी. मृतका का नाम निवेदिता था. उसकी उम्र करीब 35 साल थी. गोविंद जी देव मंदिर के महंत का नाम अंजन कुमार है. निवेदिता उनके बड़े बेटे मानस गोस्वामी की पत्नी थी. बहू निवेदिता की खुदकुशी से परिवार में हर कोई गमगीन है.

निवेदता ने मंगलवार को यहां ख्वासजी के रास्ते स्थित घर पर सुसाइड किया. मामले की सूचना मिलने पर माणक चौक थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने निवेदिता की बॉडी को उतार कर उसके परिजनों को शौंपा. इसके बाद वे उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने निवेदिता को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने निवेदिता के शव को मॉर्चरी में रखवा दिया.
माणक चौक थाने के एसएचओ सुरेंद्र यादव ने कहा, 'घर की दो नौकरानियों ने निवेदिता को फंदे पर लटकते हुए सबसे पहले देखा. घटनास्थल के पास सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें निवेदिता ने लिखा है- मैं खुद जा रही हूं. किसी को परेशान ना करें.' निवेदिता की शादी साल 2007 में हुई थी. अपने पीछे वह दो जुड़वां बेटियां (10 साल) को छोड़कर चली गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story