भारत

महंत नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन

Nilmani Pal
20 Sept 2021 6:35 PM IST
महंत नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन
x

यूपी। प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बड़े महंत नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. उनका शव अल्लापुर बाघंबरी गद्दी स्थित कमरे से बरामद किया गया है। फिलहाल मौत की वजह अभी साफ नहीं हैं. वहीं, इस खबर के बाद साधु संतों में शोक की लहर है. आईजी केपी सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह हत्या है या आत्महत्या, इसके पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। वहीं, महंत नरेंद्र गिरी की मौत को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. इस खबर पर अपडेट जारी है.

Next Story