भारत

महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत, आरोपी आनंद गिरि के वकील ने किया ये दावा

jantaserishta.com
23 Sept 2021 4:41 PM IST
महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत, आरोपी आनंद गिरि के वकील ने किया ये दावा
x

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी आनंद गिरि (Anand Giri) और आद्या तिवारी (Aadya Tiwari) ने अपनी जान को खतरा बताया है. वकील ने आनंद गिरि की जान को खतरा होने का दावा किया है. उन्हें सीजेएम कोर्ट में एक अर्जी लगाकर आनंद गिरि और आद्या तिवारी को विशेष सुरक्षा देने की मांग की है.

आनंद गिरि और आद्या तिवारी के वकील ने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में सीजेएम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके मुवक्किलों को जब अदालत में पेश किया गया था, तब उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और दुर्व्यवहार किया गया था. ऐसे में आशंका है कि जेल के अंदर या जेल से कोर्ट लाते समय उनपर जानलेवा हमला हो सकता है.
उनके वकील ने मांग की है कि कोर्ट प्रयागराज के एसएसपी और सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट को आदेश दे कि आनंद गिरि और आद्या तिवारी को जेल के अंदर और जेल से कोर्ट लाते समय विशेष सुरक्षा दी जाए.




महंत नरेंद्र गिरि की मौत 20 सितंबर को हुई थी. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने परेशान होने की बात कही थी. सुसाइड नोट के आधार पर अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें आनंद गिरि, आद्या तिवारी और उनके बेटा संदीप तिवारी शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story