भारत

महंत नरेंद्र गिरि केस: CBI ने सीजेएम कोर्ट में लगाई अर्जी, अब ऐसे सामने आएगा सच

jantaserishta.com
13 Oct 2021 8:18 AM IST
महंत नरेंद्र गिरि केस: CBI ने सीजेएम कोर्ट में लगाई अर्जी, अब ऐसे सामने आएगा सच
x

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी लगाई है. इस आवेदन में तीनों आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी के पॉलीग्राफ टेस्ट (लाई डिटेक्टर टेस्ट) की मांग की गई है. प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी.

इससे पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत का राज जानने और उस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए सीबीआई शनिवार (25 सितंबर) की शाम को मठ बाघम्बरी गद्दी में जांच करने पहुंची थी. सीबीआई के अधिकारियों ने पहले महंत नरेन्द्र गिरि की समाधि का जायजा लिया था. इसके बाद उस कमरे तक गई, जिसमें महंत की लाश पंखे से लटकी मिली थी. वहीं, सीबीआई ने महंत के कुछ शिष्यों से भी पूछताछ की, जिन्होंने सबसे पहले उनकी लाश को देखा था और नीचे उतारा था.
इस दौरान मठ में साधुओं के लिए बने गेस्ट हाउस में साधुओं से जानकारी लेने के बाद महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य व मठ के नए उत्तराधिकारी का चर्चा में नाम आने वाले बलवीर गिरि से भी सीबीआई के अधिकारियों ने पूछताछ की और बयानों को डायरी में नोट किया. वहीं सबसे पहले महंत का शव देखने वाले सर्वेश दुबे, सुमित तिवारी और अन्य से पूछताछ की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story