भारत

महंत की हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

jantaserishta.com
3 Aug 2025 2:04 PM IST
महंत की हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
x
शव नदी के किनारे से पुलिस ने बरामद किया है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी अंतर्गत बहादुरपुर मठ के महंत की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। रविवार सुबह उनका शव गंडक नदी के किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महंत रामबाबू सिंह बहादुरपुर मठ में अपने एक सेवक के साथ रहते थे। बीती रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सोने गए थे। रात में वह मठ में अकेले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
उनका कहना है कि महंत का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में उनकी हत्या क्यों की गई, यह समझ से परे है। पुलिस के मुताबिक, महंत का शव मठ से करीब तीन किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी किनारे फेंका पाया गया है। शौच के लिए निकले कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे शव की पहचान की और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पानापुर ओपी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पूरी तरह कीचड़ में सना हुआ था। इस घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर एफएसएल की टीम और श्वान दस्ते की टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हत्या के पीछे जमीन विवाद की चर्चा है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे की गई, इसका पता चल सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story