भारत

महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 April 2022 8:16 PM IST
महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

यूपी में नव संवत्सर के मौके पर महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत बजरंग मुनि को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं महंत की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को भी महिलाओं ने प्रदर्शन किया था. खबर आ रही है कि जल्द ही उन्हें न्यायालय में पेश किया जा सकता है.

सीतापुर में दिया था विवादित बयान
खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास ने विवादित बयान दिया था. वीडियो वायरल में वह भीड़ के सामने एक समुदाय की महिलाओं और बेटियों को घर से उठाकर रेप करने की बात कर रहा था. इस वीडियो को किसी शख्स की ओर से ट्विटर पर शेयर किया गया था. इसके बाद पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया था. इसके बाद पुलिस ने महंत पर केस दर्ज कर लिया था.
केस दर्ज होते ही मांगी थी माफी
विवादित बयान देने पर केस दर्ज होते ही महंत बजरंग मुनि ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली. महंत ने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया है. उसने कहा है कि अगर मेरी किसी भी बात से उनको ठेस पहुंचा हो तो मैं सभी माताओं बहनों से क्षमा मांगता हूं. मैं सभी नारी जाति का सम्मान करता हूं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story