भारत

महाकुंभ: शंकराचार्यों ने किया अमृत स्नान, एक के बाद एक डुबकी लगा रहे अखाड़े, हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए

jantaserishta.com
29 Jan 2025 3:56 PM IST
महाकुंभ: शंकराचार्यों ने किया अमृत स्नान, एक के बाद एक डुबकी लगा रहे अखाड़े, हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए
x
देखें वीडियो.
Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू हो गया है. अमृत स्नान शुरू होने के बाद अब 13 अखाड़े बारी-बारी से मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करेंगे.
मौनी अमावस्या पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि हमने सोचा कि हमारी वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. इसलिए हमने अपना स्नान स्थगित कर दिया था, हालांकि अब हालात नियंत्रण में है, इसलिए हम स्नान करने आए हैं. सभी अखाड़े एक साथ स्नान करने जा रहे हैं. मेरा संदेश है कि भारत को एकजुट होना चाहिए और हमें जातियों के आधार पर नहीं बंटना चाहिए, हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं.
अब तक जूना अखाड़ा, निर्वाणी आह्वान, पंच दशनाम, पंचायती महानिर्वाण और अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अखाड़े ने अमृत स्नान कर लिया है.
अमृत स्नान करने जा रहे साधु संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story