भारत

महाकुंभ: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने परिवार संग लगाई संगम में पवित्र डुबकी, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

jantaserishta.com
11 Feb 2025 5:58 PM IST
महाकुंभ: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने परिवार संग लगाई संगम में पवित्र डुबकी, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
x
देखें वीडियो.
प्रयागराज: महाकुंभ (Mahakumbh) नगर में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का परिवार पहुंचा है। मुकेश और उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी ने संगम में डुबकी लगाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंबानी फैमिली के 11 सदस्य स्नान करने पहुंचे हैं। मुकेश के बड़े बेटे बहू आकाश और श्लोका के साथ ही छोटे बेटे अनंत और राधिका भी पहुंचे हैं।
महाकुंभ में माघी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रिलायंस इंडस्ट्रीज चेयरपर्सन मुकेश अंबानी हेलिकॉप्टर से मेला क्षेत्र तक पहुंचे और फिर कार से आगे तक गए। उन्होंने परिवार सहित पवित्र डुबकी लगाई। मुकेश की दोनों बहनों के साथ ही परिवार के सदस्यों ने पवित्र डुबकी लगाई।
इस दौरान मेला में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मुकेश के परिवार से पहले महाकुंभ में उनके भाई अनिल अंबानी भी अपने परिवार संग डुबकी लगा चुके हैं। वहीं गौतम अडाणी भी यहां परिवार सहित आ चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता और सेलिब्रिटी भी पहुंच चुके हैं।
मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर पर पहुंच गया है, जिसकी महाकुम्भ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी। सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story