भारत

Mahakumbh: श्रद्धालु ध्यान दें...फर्जी निकली प्रयागराज स्पेशल ट्रेनें रद्द होनी की खबर, सभी चलती रहेंगी

jantaserishta.com
29 Jan 2025 10:11 AM IST
Mahakumbh: श्रद्धालु ध्यान दें...फर्जी निकली प्रयागराज स्पेशल ट्रेनें रद्द होनी की खबर, सभी चलती रहेंगी
x
Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद प्रशासन काफी ऐक्टिव है। स्थिति को काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है। महाकुंभ में पहुंचने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की तरफ से भी तैयारी की गई है। पहले खबर सामने आई कि प्रयागराज आने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया, लेकिन रेलवे ने इस बात को खारिज कर दिया है।
रेल मंत्रालय का कहना है कि आज प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल किसी भी विशेष ट्रेन को रद्द करने का कोई भी योजना नहीं है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 की स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रधान सचिव-गृह, सीएम कार्यालय के अधिकारी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर महाकुंभ के लिए बनाए गए वॉर रूम में मौजूद हैं।
आपको बता दें कि महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना के बाद पहले तो सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान नहीं करने का निर्णय किया, लेकिन बाद में स्थिति जैसे ही नियंत्रण में आई कि अखाड़ों ने स्नान करने का फैसला किया है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुंभ मेले की स्थिति को लेकर अब तक तीन बार बात की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अब तक आदित्यनाथ से दो बार बात कर चुके हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ मेले में स्थिति के बारे में योगी जी से बात की, घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने को कहा।’’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जो लोग मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वे वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास ना करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रद्धालु प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story