भारत
महादेव ऐप घोटाले का मास्टरमाइंड रवि उप्पल दुबई से फरार, ED-CBI के लिए बड़ा झटका
jantaserishta.com
4 Nov 2025 12:04 PM IST

x
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: महादेव ऑनलाइन ऐप मामले में नया अपडेट आया है. ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल और सह-मालिक सौरभ चंद्राकर इस मामले से जुड़े मुख्य आरोपी हैं. रवि उप्पल कथित तौर पर लापता है और इस तरह की बातें भी कही जा रही हैं कि वह यूएई से फरार हो गया है.
यह मामला 6000 करोड़ रुपये के महादेव ऐप घोटाले से संबंधित है. यह पूरा घटनाक्रम यूएई से जुड़ा हुआ है. रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज FIR में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था.
रवि उप्पल, दिसंबर 2023 में यूएई अधिकारियों द्वारा संक्षिप्त रूप से हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया था. महादेव ऐप घोटाला एक ₹6000 करोड़ का मामला है, जिसकी जांच संयुक्त रूप से सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) द्वारा की जा रही है. सीबीआई ने अगस्त में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज एफ.आई.आर. (FIR) की जांच अपने हाथ में ली थी. इस एफआईआरमें सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था. दोनों प्रमुख जांच एजेंसियों, सीबीआई और ईडी ने अब तक इस नए घटनाक्रम पर कोई जानकारी साझा नहीं की है.
इस घोटाले के दूसरे सह-मालिक, सौरभ चंद्राकर को अक्टूबर 2024 में इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर यूएई के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक, रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर के साथ महादेव ऐप का सह-मालिक था. रवि उप्पल की ताजा स्थिति की जानकारी नहीं मिल रही है, जिससे उसके भागने का संदेह गहरा हो गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





