भारत

वायरस के खिलाफ महाभियान: 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे PM मोदी, लॉन्च होगा ये ऐप

jantaserishta.com
13 Jan 2021 1:35 PM IST
वायरस के खिलाफ महाभियान: 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे PM मोदी, लॉन्च होगा ये ऐप
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को देश में कोरोना वैक्सीनेशन के महाभियान की शुरुआत करने वाले हैं. इसी के साथ पीएम मोदी द्वारा को-विन ऐप को भी लॉन्च किया जाएगा. देश में 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का महाभियान शुरू होने जा रहा है.

सूत्रों की मानें, तो पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से इस अभियान की शुरुआत कर सकते हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में इस दौरान एक साथ वैक्सीनेशन की शुरुआत की जानी है.
अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो लोकनारायण जय प्रकाश अस्पताल में वैक्सीनेशन के अभियान की शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शामिल हो सकते हैं.
बता दें कि इसके अलावा राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भी अभियान शुरू किया जाएगा, जहां पर कोरोना वैक्सीन को स्टोर किया गया है.
गौरतलब है कि देश में दो वैक्सीन को मंजूरी मिली है, कोविशील्ड और कोवैक्सीन. जिसकी सप्लाई बीते दिनों शुरू की गई है और अब देश के हर राज्य में वैक्सीन को पहुंचाया जा रहा है. भारत में कई चरणों में वैक्सीनेशन का काम होना है, जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से हो रही है.
अभी 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी. जिसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 साल से अधिक उम्र वाले लोग और गंभीर बीमारी वाले लोगों को डोज दी जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story