भारत

माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 May 2023 1:01 PM GMT
माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने माफिया मुख्तार अंसारी के सबसे करीबी जुगनू वालिया उर्फ़ हरविंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। उस पर लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र स्थित चंदनगर इलाके में एक रेस्टोरेंट मालिक रोमी की हत्या का आरोप है। जुगनू वालिया उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जारी माफियाओं की सूची में सूचीबद्ध और उस पर इनाम भी रखा गया है। उसके खिलाफ आलमबाग, मानकनगर, हजरतगंज सहित कई थानों में 20 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने साल 2020 और 2022 में उसकी ढाई करोड़ से अधिक की सम्पत्ति कुर्क की थी।
होटल मालिक रोमी की हत्या भी उसका हाथ है, इसका खुलासा पुलिस ने उसके साथी नीशू, लवीश जोगिंदर, दिलाशाद गोल्डी और नीतेश को गिरफ्तारी के बाद किया था। पुलिस के अधिकारी ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि यूपी पुलिस जब मुख्तार के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। तब जुगनू वालिया ने इसका विरोध करते हुए मुख्तार को अपना गुरु और लोगों का भगवान बताया था। उन्होंने यह भी बताया कि दस जनवरी 2019 को मानकनगर के कपड़ा व्यापारी अनम प्रीत की हत्या का भी आरोप जुगनू पर लगा था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया था तो उसने अपना जूर्म स्वीकारा था कि अमन को 20 लाख रुपये सूद पर दिए थे। कई बार मांगने पर जब उसने वापस नहीं किए तो उसने उसकी हत्या करवा दी थी। पंजाब से गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश को एसटीएफ यूपी लेकर आ रही है। यहां पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है।
Tagsमाफिया मुख्तार अंसारीजुगनू वालिया गिरफ्तारमुख्तार अंसारीमुख्तार अंसारी माफियाजुगनू गिरफ्तारMafia Mukhtar AnsariJugnu Walia arrestedMukhtar AnsariMukhtar Ansari MafiaJugnu arrestedउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story