भारत
जमीन माफियाओं की इतनी हिम्मत! SC के रिटायर्ड जस्टिस की जमीन की बाउंड्री गिराई, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
jantaserishta.com
29 Jun 2023 8:14 AM IST

x
खबर मीडिया में आई तो हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रांची के एसएसपी और गृह विभाग से जवाब मांगा है।
धनबाद: रांची में जमीन माफियाओं की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मो. युसूफ इकबाल की जमीन पर कब्जे के लिए बाउंड्री तोड़ डाली। खबर मीडिया में आई तो झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रांची के एसएसपी और गृह विभाग से जवाब मांगा है।
अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि शहर के बीचो-बीच दिनदहाड़े भू-माफियाओं का जमीन पर कब्जा करना बेहद गंभीर मामला है। जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के कोर्ट में भेज दिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। घटना बीते रविवार की है।
भू-माफियाओं ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस दिवंगत युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने की कोशिश की थी। इसको लेकर लोअर बाजार थाना में जमीन की देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त हवलदार जैनुल अंसारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि रविवार की सुबह अचानक जुनैद रजा उर्फ पप्पू अपने साथ 20-25 अज्ञात लोगों और मजदूरों को लेकर आया। इसके बाद जस्टिस इकबाल की जमीन पर बनी दीवार को तोड़ डाला। इसी दौरान लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी लोग मौके से भाग गए।
घटनास्थल पर सिर्फ मजदूर ही मौजूद थे। इन लोगों पर अवैध रूप से दीवार तोड़कर जमीन में प्रवेश करने, धक्का-मुक्की और मारपीट का भी आरोप लगा है। इस बीच पुलिस ने एक भू-माफिया जुनैद रजा उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsजमीन माफियासुप्रीम कोर्ट रिटायर्ड जस्टिसरिटायर्ड जस्टिसझारखंड हाईकोर्टLand MafiaSupreme Court Retired JusticeRetired JusticeJharkhand High Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





