भारत

मदरसा टीचर ने की अपने ही बेटे की हत्या, पुलिस और रिश्तेदारों को खुद दी जानकारी, लेकिन बताई ऐसी वजह की लोगों के उड़ गए होश

jantaserishta.com
8 Feb 2021 9:16 AM IST
मदरसा टीचर ने की अपने ही बेटे की हत्या, पुलिस और रिश्तेदारों को खुद दी जानकारी, लेकिन बताई ऐसी वजह की लोगों के उड़ गए होश
x
सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

पलक्कड़: केरल (Kerala) के पलक्कड़ (Palakkad) से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल यहां मदरसे की एक महिला टीचर ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे का बेरहमी से गला काट (Pregnant Madarassa Teacher Killed Son) डाला और कहा कि ऐसा वह अल्लाह को खुश करने के लिए कर रही. इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि आरोपी महिला इस वक्त प्रेग्नेंट (Pregnant Mother Killed Son) भी है. उसने जिस बेटे की हत्या की है वह उसके तीन बच्चों में से सबसे छोटा था. महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है. हैरानी की बात है कि बेटे की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी महिला ने खुद पुलिस (Police) और रिश्तेदारों को फोन करके इसकी जानकारी दी.
आरोपी मदरसा टीचर (Madarassa Teacher) ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे की कुर्बानी अल्लाह के लिए दी है. आरोपी महिला के अंधविश्वास को देखकर उसके रिश्तेदार और पुलिस हैरान हैं कि कोई अपने ही बेटे की हत्या कैसे कर सकता है. आरोपी महिला के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.
पुलिस के मुताबिक, ये घटना रविवार को सुबह 4 बजे हुई. मासूम बच्चा अपनी मां के साथ बिस्तर पर सो रहा था. फिर मां उसे उठाकर बाथरूम में ले गई और उसके पैर बांध दिए. इसके बाद मां ने बेरहमी से अपने बेटे का गला काट दिया. इस दौरान बच्चा तड़पता रहा लेकिन मां को दया नहीं आई.
बता दें कि घटना के वक्त आरोपी महिला के बाकी दो बच्चे एक अलग कमरे में अपने पिता के साथ सो रहे थे. आरोपी महिला का पति कुछ दिन पहले ही खाड़ी देश से लौटा है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें रविवार तड़के आरोपी महिला ने खुद अपने बेटे की हत्या की सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात जायजा लिया. इसके बाद आरोपी मदरसा टीचर को गिरफ्तार कर लिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story