भारत
अचानक तड़पने लगे...होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
jantaserishta.com
26 March 2026 1:50 PM IST

x
होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी.
दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में गुरुवार को एक शख्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोड्डा जिले के बोआरिजोर थाना के अंतर्गत सकरीकित्ता रामपुर निवासी मोहम्मद सादिक हुसैन अंसारी के रूप में हुई है। वह गोड्डा जिले के एक मदरसे में शिक्षक का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, सादिक हुसैन दुधानी टॉवर चौक स्थित होटल के कमरे में एक महिला के साथ ठहरे हुए थे। होटलकर्मियों द्वारा कमरे में एक व्यक्ति के अचेत होने की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि सादिक हुसैन और उनके साथ कमरे में ठहरी महिला के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे। पुलिस ने मौके से महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि गुरुवार को खाना खाने के बाद कमरे में लौटते ही सादिक की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वे तड़पने लगे। कुछ देर बाद जब वे शांत हो गए तो उसे लगा कि वे सो गए हैं, लेकिन काफी समय तक कोई हलचल न होने पर उसने शोर मचाया और होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी।
नगर थाना पुलिस मामले की हर संभावित पहलू से तफ्तीश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह प्राकृतिक मृत्यु का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस हिरासत में ली गई महिला से उनके संबंधों और दुमका आने के उद्देश्य को लेकर पूछताछ कर रही है।
Tagsझारखंडदुमकामदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतJharkhandDumkaMadrasa teacher dies under suspicious circumstances
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





