भारत
मदरसों का सर्वे: मौलाना अरशद मदनी का आया बयान, कहा- हम खुद सरकार को वो सब जानकारी देंगे जो वो चाहते हैं
jantaserishta.com
18 Sept 2022 2:20 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लखनऊ: योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराए जाने का फैसला लिया है. इसको लेकर सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद में मदसरों का एक सम्मेलन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग मदरसों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सरकार के इस फैसले को लेकर सभी मदरसा संचालकों ने बातचीत की और आगे की रणनीति बनाई.
इस सम्मेलन की जानकारी देते हुए मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों में कोई भी गलत गतिविधियां नहीं होती,अगर कोई मदरसा मस्जिद सरकारी जमीन पर नाजायज कब्ज़ा करके बनाया गया है तो सरकार ऐसे मदरसों को तोड़े, हमें कोई दिक्कत नहीं है. हम सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे का विरोध नहीं करते बल्कि हम खुद सरकार को वो सब जानकारी देंगे जो वो चाहते हैं. मस्जिद रशीदिया में हुए इस सम्मेलन में क़रीब 500 मदरसा संचालक और 5 हज़ार से ज़्यादा लोगो ने सम्मेलन में हिस्सा.
मौलाना मदनी ने कहा कि सरकार को मदरसों, मुसलमानों और मस्जिदों को टारगेट नहीं करना चाहिए, बल्कि देशहित में जो भी ज़रूरी हो, उन कामों को संवैधानिक तरीके से करना चाहिए. जिस तरह सरकार मदरसों को निशाना बना रही है, उससे एक पूरे वर्ग को टारगेट किये जाने का संदेश जा रहा है. जिसका हम विरोध करते है. सम्मेलन में एक 12 सदस्यीय स्टेरिंग कमेटी का भी गठन किये जाने की खबरे हैं, जो सरकार से बात करेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





