भारत

मदरसा संचालक छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Dec 2025 12:00 PM IST
मदरसा संचालक छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार
x
आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.
बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बहराइच के रुपईडीहा में एक मदरसा संचालक पर एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने तहरीर में बताया कि मदरसा संचालक सलमान ने 12 दिसंबर को छात्रा से रेप करने की कोशिश की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया।
छात्रा, रुपईडीहा के पास रंजितबोझा गांव में स्थित मदरसा दारुल उलूम गुलशने सैय्यद महबूब अशरफ में तालीम हासिल करती थी। छात्रा के परिजनों ने बताया कि 12 दिसंबर को मदरसा संचालक ने लड़की को मदरसे में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया। मदरसे में पहुंचने पर उसे एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। सलमान ने किसी को कुछ भी बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी छात्रा ने एक सप्ताह बाद इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया, जिसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उसके बाद मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। इससे पहले भी मदरसे के खिलाफ जांच की गई है। मदरसे में आ रही और छात्राओं से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके।
ये वही मदरसा है जो जांच में अवैध पाया गया था। जांच के दौरान इस मदरसे के भीतर दुआ, ताबीज, तंत्र-मंत्र जैसी चीजें पाई गई थीं, जिसके बाद बुलडोजर चलाकर कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था। फिलहाल आरोपी मदरसा संचालक पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले में विधिक जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null