भारत
मध्य प्रदेश के नसरुल्लागंज का नाम बदला, अब भेरुंदा कहलाएगा
jantaserishta.com
2 April 2023 1:40 PM IST

x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब स्थित नसरुल्लागंज का नाम बदल दिया गया है और अब इसे भेरुंदा के नाम से पहचाना जाएगा। भेरुंदा सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का नाम अब भेरुंदा कर दिया गया है।
नसरुल्लागंज के लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों नाम बदलने की घोषणा की थी।
नसरुल्लागंज कभी भोपाल रियासत का हिस्सा हुआ करता था और नवाब परिवार के सदस्य का नाम नसरुल्ला खां था। भोपाल की बेगम सुल्तान के दो बेटे थे और उन्होंने बड़े बेटे नसरुल्लाह खां को जिस इलाके की जागीर सौंपी थी, उसका नाम नसरुल्लागंज रखा गया। अब इस नसरुल्लागंज को नई पहचान मिल गई है।
ज्ञात हो कि इससे पहले राज्य सरकार ने होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया, तो वहीं भोपाल स्थित इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर हो गया है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़नसरुल्लागंजभेरुंदाMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsNasrullaganjBherunda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





