भारत

भयावह घटना: SUV के नीचे घसीटकर युवक की मौत, 7 किमी तक घसीटता रहा

jantaserishta.com
4 March 2023 8:39 AM IST
भयावह घटना: SUV के नीचे घसीटकर युवक की मौत, 7 किमी तक घसीटता रहा
x
दो लोगों को टक्कर मार दी, लेकिन वह इसके बाद भी नहीं रुका हादसे के बाद एक युवक गाड़ी के नीचे फंस गया और चालक उसे करीब 7 किमी तक घसीटता रहा, युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के धार जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार और बेरहमी की एक और भयावह घटना में, नशे में धुत एक एसयूवी चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, लेकिन वह इसके बाद भी नहीं रुका हादसे के बाद एक युवक गाड़ी के नीचे फंस गया और चालक उसे करीब 7 किमी तक घसीटता रहा, युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल में दूसरे व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। मृतक की पहचान धार के खलघाट इलाके के रहने वाले अनस खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अनस और उसका दोस्त अमजद खान अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर जोरदार होने के कारण बाइक चला रहा अमजद सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि पीछे की सीट पर बैठा अनस तेज रफ्तार बोलेरो के नीचे फंस गया। तेज रफ्तार में बोलेरो चला रहे युवक ने हादसे के बाद भी गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस के अनुसार, उसने भागने की कोशिश में अपनी गति बढ़ा दी और वह अनस खान को लगभग सात किमी तक घसीटता रहा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार बोलेरो का चालक नशे में था, हादसे के बाद और युवक की मौत के बाद वह अखाड़ा रोड पर कार छोड़कर भाग गया। मृतक का शव स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है और जिस गाड़ी को वह चला रहा था उसे भी जब्त कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वह नशे में था और वाहन में अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story