भारत

संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, की सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश, फिर...

jantaserishta.com
19 Nov 2022 3:21 PM IST
संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, की सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश, फिर...
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में सुनियोजित हत्या का खुलासा हुआ। इस मामले में हत्यारा पीड़ित का बेटा निकला। पुलिस को 10 नवंबर को सूचना मिली कि राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 350 किलोमीटर दूर बड़वानी जिले में दुर्घटना में पीड़ित छगन पवार की मौत हो गई है।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को संदेह होने लगा कि यह सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं है।
घटना के एक सप्ताह से अधिक समय तक परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों सहित कई लोगों से पूछताछ करने के बाद, पुलिस के हाथ सबूत लगे कि यह वास्तव में एक हत्या थी।
पुलिस ने कहा कि एक सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि पीड़ित के शव को उसके बेटे अनिल और उसके तीन दोस्तों ने सड़क किनारे फेंक दिया था और ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही थी कि पवार की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई है।
एसपी बड़वानी दीपक शुक्ला ने शनिवार को कहा, पूछताछ के दौरान, अनिल ने कबूल किया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। उसने बताया कि उनके बीच पैसे और संपत्तियों को लेकर विवाद था। हत्या में अनिल की मदद करने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान गोलू, पिंटू और करण के के रूप में हुई है।
आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story