
x
Bhopal भोपाल। टोक्यो में आयोजित 25वीं समर डेफलिंपिक से अच्छी खबर आई है, क्योंकि भारत और मध्य प्रदेश के लिए मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान शूटर कुशाग्र सिंह राजावत ने 50 मीटर राइफल प्रोन (पुरुष वर्ग) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता। कुशाग्र सिंह राजावत ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी उत्कृष्ट तकनीक, धैर्य और सटीकता का अद्वितीय प्रदर्शन किया। कड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भी उन्होंने संतुलित खेल दिखाते हुए पदक तालिका में स्थान बनाकर देश एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है।
बताया गया है कि राज्य के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित एमपी शूटिंग अकादमी में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, अत्याधुनिक सुविधाएं तथा विशेषज्ञ कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। अकादमी द्वारा प्रदान किए गए व्यवस्थित प्रशिक्षण, वैज्ञानिक पद्धतियों तथा सतत मूल्यांकन के परिणामस्वरूप खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो रहे हैं।
कुशाग्र सिंह राजावत की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में अकादमी के कोचों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा सपोर्ट स्टाफ की अहम भूमिका रही है। राज्य के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कुशाग्र सिंह राजावत को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कुशाग्र ने अनुशासन, एकाग्रता और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मध्य प्रदेश का परचम लहराया है।
मंत्री सारंग ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह सिद्ध करती है कि उचित मार्गदर्शन एवं सतत अभ्यास से विश्व पटल पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया जा सकता है।
मंत्री सारंग ने आशा व्यक्त की कि कुशाग्र भविष्य में भी देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। राज्य सरकार द्वारा खेल अवसंरचना विस्तार, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल छात्रवृत्ति एवं अंतर्राष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराए जाने जैसी पहल निरंतर जारी हैं, जिनका स्पष्ट परिणाम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहा है।
मध्य प्रदेश के उभरते हुए निशानेबाज कुशाग्र सिंह राजावत का यह पदक उनकी व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण के साथ मध्य प्रदेश की खेल नीतियों व अकादमी प्रणाली की प्रभावशीलता का परिणाम है।
Tagsटोक्यो डेफलिंपिककुशाग्र सिंह राजावतमध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी50 मीटर राइफल प्रोनकांस्य पदकखेल एवं युवा कल्याण विभागविश्वास कैलाश सारंगअंतर्राष्ट्रीय शूटिंगएमपी स्पोर्ट्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





