भारत

मध्य प्रदेश: सतपुड़ा भवन में लगी आग बुझाई गई, कांग्रेस ने घटना को 'साजिश' करार दिया

jantaserishta.com
13 Jun 2023 9:56 AM IST
मध्य प्रदेश: सतपुड़ा भवन में लगी आग बुझाई गई, कांग्रेस ने घटना को साजिश करार दिया
x
सीबीआई, ईओडब्ल्यू, ट्राइबल वेलफेयर, हेल्थ डिपार्टमेंट सहित कई सरकारी कार्यालयों वाले...
भोपाल: सीबीआई, ईओडब्ल्यू, ट्राइबल वेलफेयर, हेल्थ डिपार्टमेंट सहित कई सरकारी कार्यालयों वाले भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग पर मंगलवार सुबह तक काबू पा लिया गया, लेकिन इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस इसे एक 'षड्यंत्र' करार दे रही है। भोपाल के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि आग पहले इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी और इससे पहले कि उस पर काबू पाया जा पाता, यह चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल तक फैल गई और स्थिति काबू से बाहर हो गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि अधिकारियों ने आग फैलने से पहले ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया। आग पर काबू पाने में करीब 15 घंटे का समय लगा, लेकिन तब तक विभिन्न विभागों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गये। सिंह ने कहा, सीआईएसएफ, बीएमसी, हवाई अड्डा और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है।
इस आग से चुनावी मोड में आ चुके मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है। विपक्षी नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सतपुड़ा भवन में लगी आग घोटालों के दस्तावेजों को जलाने की साजिश थी।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई अन्य पार्टी नेताओं ने आशंका जताई है। उन्होंने कहा, ''सीएम चौहान.. मेरा सीधा सवाल है.. आग लगी थी या लगाई गई है? आमतौर पर माना जाता है कि सरकार ऐसी 'कार्रवाई' चुनाव से पहले सबूत मिटाने के लिए करती है। अब भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि पुरानी आग की घटना में दोषी कौन थे। कितने लोगों को सजा मिली?
वहीं, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा ने दावा किया कि घटना सोची-समझी साजिश थी। मिश्रा ने कहा, हमने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी (आग) भविष्यवाणी की थी कि चूंकि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए कमीशन और भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार अपने घोटालों को छिपाने के लिए कागजों को नष्ट कर देगी।
इसी तरह की आग की घटना 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले हुई थी। सतपुड़ा भवन स्थित विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में दस्तावेज जलकर खाक हो गए और सरकार का दावा था कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
जून 2011 में भी इसी इमारत में आग लगी थी, हालांकि एक दशक बीत जाने के बाद भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story