भारत
बड़ा सड़क हादसा, चार की मौत 10 लोग घायल, जानें क्या हुआ?
jantaserishta.com
7 Feb 2025 11:29 AM IST

x
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के करीब महू में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मानपुर पुलिस थाने के भैरव घाट क्षेत्र में हुआ। यहां गुरुवार-शुक्रवार की रात को एक सवारी वाहन ट्रैवलर ने पहले बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी और उसके बाद वह एक टैंकर में जा घुसा।
इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है, वहीं ट्रैवलर में सवार दो अन्य लोगों को जान गंवानी पड़ी है, इसके अलावा ट्रैवलर वाहन में सवार 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवारी वाहन ट्रैवलर तेज रफ्तार से जा रहा था और उसी के चलते यह भीषण हादसा हुआ है। हादसे की भयावहता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टैंकर से हुई टक्कर के बाद ट्रैवलर वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया गया है कि ट्रैवलर वाहन में सवार लोग कर्नाटक के निवासी थे और महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए हुए थे। वह वापस महाराष्ट्र की तरफ जा रहे थे।
सवारी वाहन ने पहले बाइक सवार लोगों को टक्कर मारी, जिसमें दो युवक सवार थे, जिनकी पहचान शुभम और हिमांशु के तौर पर हुई है। इन दोनों की हादसे में मौत हुई है। वहीं ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की भी मौत होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





