भारत

पूर्व भाजपा विधायक के घर पर आयकर विभाग का छापा, अफसरों ने बंगले के गेट को कर दिया बंद

jantaserishta.com
5 Jan 2025 12:04 PM IST
पूर्व भाजपा विधायक के घर पर आयकर विभाग का छापा, अफसरों ने बंगले के गेट को कर दिया बंद
x
करीब 10 गाड़ियों में आयकर अफसर सुबह 8 बजे बंगले पर पहुंचे।
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हरवंश सिंह राठौर के घर पर रविवार सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची। भोपाल से करीब 10 गाड़ियों में आयकर अफसर सुबह 8 बजे राठौर के बंगले पर पहुंचे। छापे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने बंगले के गेट को बंद कर दिया और वहां सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी।
हरवंश सिंह राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनका दूसरा बेटा कुलदीप सिंह भी बीजेपी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयकर विभाग को राठौर परिवार की बीड़ी कारोबार और संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि राठौर परिवार की कई संपत्तियां देश के विभिन्न हिस्सों में फैली हुई हैं। इससे पहले 23 दिसंबर को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिदायत दी थी कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
राज्य में पिछले कुछ दिनों में आयकर विभाग और लोकायुक्त के छापों के दौरान हुए बड़े खुलासों के बाद मुख्यमंत्री यादव का बयान सामने आया है। इसमें परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने का मामला सबसे अहम है। वहीं, राज्य के धार जिले के पीथमपुर में सोमवार को आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत के बाद लोकायुक्त इंदौर के दलों ने पांच स्थानों पर दबिश दी जिसमें पांच करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story