भारत

मंडीदीप में 65 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

jantaserishta.com
13 March 2024 3:40 PM IST
मंडीदीप में 65 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
x

मंडीदीप में 65 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

भोपाल: मध्य प्रदेश के मंडीदीप में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 65.53 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने राज्य में जारी विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज मंडीदीप में आयोजित कार्यक्रम में 65.53 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास और जनकल्याण भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। मध्य प्रदेश सरकार विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। आज मंडीदीप में 65.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास होना विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का पर्याय है।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story