भारत
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सतना में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को बड़ी ही बेरहमी से पीटा
Nil dhankar
18 Aug 2021 12:12 AM IST

x
नागौद कस्बे में रैकवार निवासी संतोष पांडेय अपनी पत्नी
जनता से रिश्ता वेबडेससक :- मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को बड़ी ही बेरहमी से पीटा है. जिले के नागौद कस्बे में पैसों के लेनदेन को लेकर शशांक सिंह और सुजीत सिंह नाम दे दो लड़को ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर संतोष पांडेय को डंडों से जमकर पीटा है. सबसे पहले इन सभी ने संतोष का अपहरण कर उसे कस्बे से दूर ले गए. और फिर ले जाकर उसे डंडों से जमकर पिटा. इस दौरान पीड़ित लड़कों से कहता रहा कि उसे मत मारों वो पैसे लौटा देगा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और वो उस पर लगातार डंडे बरसाते रहे.
इतना ही नहीं पीटाई के बाद आरोपियों ने पीड़ित से अपना थूक भी चटवाया. वहीं आरोपियों ने पीड़ित की पीटाई करते समय वीडियों भी बनाई और धमकी भी दी, कि अगर उसने इसकी शिकायत की तो वो उसे गोली मार देंगे.
पत्नी का इलाज कराने आया था पीड़ित
नागौद कस्बे में रैकवार निवासी संतोष पांडेय अपनी पत्नी का उपचार कराने 15 अगस्त को आया था. बीमार पत्नी को अस्पताल में एडमिट कर वो दुकान का सामान लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुआ. लेकिन बीच रास्ते शशांक सिंह और सुजीत सिंह ने कार सामने लगाकर संतोष को रोक लिया और उसका अपहरण कर लिया. नागौद कस्बे से एक किलोमीटर दूर बल्लाधार पुल के पास ले जाकर दबंगों ने संतोष की जमकर पिटाई की. आरोपी उसे डंडों से पीटते रहे और उनका एक साथी इसका वीडियो बनाता रहा. बाद में दबंगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. उन्होंने संतोष को इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी.
संतोष ने इस घटना की नागौद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. लेकिन पुलिस ने सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट ही लिखी. इसके बाद न्याय की आस में पीड़ित जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचा और ASP से मिलकर न्याय की गुहार लगाई. उन्होंने पीड़ित की फरियाद सुनकर नागौद थाना पुलिस को ठीक से कार्रवाई करने के आदेश दिये.
बता दें कि आरोपी शशांक सिंह सपाक्स पार्टी का नेता है और वर्ष 2018 में वो सतना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुका है. जबकि सुजीत सिंह उसका करीबी दोस्त है. इस घटना को लेकर एक समाज विशेष के लोगों में आक्रोश है.
Next Story





