भारत
मध्य प्रदेश चुनाव: भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक
jantaserishta.com
15 July 2023 12:07 PM IST

x
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने लंबे विचार विमर्श के बाद पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाने का फैसला किया है।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने तोमर की संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर बयान जारी कर कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है।" उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
Tagsभाजपानरेंद्र सिंह तोमरप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजकमध्य प्रदेश चुनावमध्य प्रदेशBJPNarendra Singh TomarState Election Management Committee ConvenerMadhya Pradesh ElectionMadhya Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





