भारत

प्रधानमंत्री की हवा निकाल देंगे म०प्र० में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: आंदोलनकारी विजय मिश्रा

Shantanu Roy
31 Aug 2023 2:29 PM GMT
प्रधानमंत्री की हवा निकाल देंगे म०प्र० में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: आंदोलनकारी विजय मिश्रा
x
रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस घोषणा पर कि सितंबर माह का बिजली बिल 0.00 आएगा। आन्दोलनकारी विजय मिश्रा ने कहा कि समस्त जनता के साथ साथ लाड़ली बहना भी समझ रहीं हैं कि यह घोषणा चुनावी लाली पाप है। विजय मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2021 से बिजली सप्लाई कंपनी का ठेका अडानी ग्रुप को मिला है तभी से लूट जारी है। मुख्यमंत्री जी को फरवरी 2022 में लिखित में सूचना दी गई थी। उसके बाद 07 दिसंबर 2022 से बिजली आन्दोलन शुरू है लेकिन मुख्यमंत्री जी लूट करने वाले दोषी विधुत कर्मचारियों पर एफआईआर किए जाने का आदेश नहीं दे सके जिससे लाड़ली बहनों को विधुत विभाग की लूट से स्थाई राहत मिलती। विदित हो कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले में विद्युत विभाग की लूट के विरोध में, दोषी विद्युत अधिकारियों पर एफ आई आर की मांग लेकर आप जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा एडवोकेट का अनशन जारी है । विजय मिश्रा द्वारा इस आन्दोलन के पहले भी सैकड़ों धरना प्रदर्शन, आन्दोलन एवं लम्बी पदयात्राएं की जा चुकी हैं। आन्दोलन के 267 वें दिन गुरुवार को विजय मिश्रा एडवोकेट के समर्थन में समाजसेवी विष्णुकांत विश्वकर्मा, एड.धर्मेंद्र सोनी,प्रथम अमिलीय, मलिक अमिलीय,राजेश द्विवेदी,आबिद खान, एड.शिवकुमार तिवारी,ओंकार कुशवाहा, एड.नरेंद्र पटेल,प्रकाश श्रीवास्तव, पी वासुदेवन,प्रसन्न पटेल,आदि लोग धरना स्थल में उपस्थित हुए lयह धरना आम जन की आवाज बन चुका है।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story