भारत
मध्य प्रदेश: मंदसौर में ट्रक से कार टकराई, तीन लोगों की मौत
jantaserishta.com
15 Sept 2026 5:10 PM IST

x
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है वही एक गंभीर रूप से घायल है । हादसे का शिकार हुए लोग हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर गरोठ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। कार में सवार लोग हरियाणा से सांवरिया सेठ और खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है वह हरियाणा के गुड़गांव के निवासी हैं। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद की।
इस हादसे में घायल जितेंद्र ने बताया कि जब यह हादसा हुआ उस समय बहुत तेज बारिश हो रही थी और अंधेरा छाया हुआ था। इस स्थिति में ट्रक की कोई लाइट अथवा इंडिकेटर नहीं जल रहा था, जिससे यह पता ही नहीं चला कि कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा है। लिहाजा कार सीधे ट्रक से पीछे से टकरा गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है जबकि घायल जितेंद्र का उपचार जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





