भारत

डंपर की टक्कर के बाद बस खाई में गिरी, तीन की मौत

jantaserishta.com
10 May 2025 11:35 AM IST
डंपर की टक्कर के बाद बस खाई में गिरी, तीन की मौत
x
मचा कोहराम.
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां डंपर ने यात्री बस को टक्कर मार दी, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात को निजी बस इंदौर से गुना की ओर जा रही थी, तभी मक्सी बाईपास पर डंपर ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस लगभग 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं डंपर चालक भी इस हादसे का शिकार हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। किसी तरह बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा, बस चालक के शव को खाई से क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि बस और डंपर दोनों ही तेज रफ्तार से चल रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें बस चालक और एक यात्री हैं, वहीं डंपर चालक भी है।
इस हादसे में जो यात्री घायल हुए हैं, उनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। एक यात्री ने बताया है कि सभी यात्री नींद में थे, तभी जोर की आवाज हुई और उन्होंने बस को किसी स्थान पर गिरा हुआ पाया। बाद में पता चला कि हादसा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story