भारत
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब
jantaserishta.com
9 May 2024 3:07 PM IST

x
उज्जैन: मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार को बाबा महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका और फिर नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की आराधना की। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद थे इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सैम पित्रोदा पर हमला बोला।
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए हैं। चुनाव का समय चल रहा है और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उन्हें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिल रहा है, इसलिए वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं, जिससे उनके चरित्र उजागर हो रहे हैं। इस चुनाव में देश की जनता सैम पित्रोदा, कांग्रेस और राहुल गांधी को अच्छे से जवाब देगी।
उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह देश की संप्रभुता पर गहरी चोट कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
बता दें, सैम पित्रोदा ने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा था, "उत्तर भारत के लोग गोरे जैसे, पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे, दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं।" पित्रोदा के बयान पर बुधवार को काफी विवाद हुआ जिसके बाद पार्टी ने पहले उनसे किनारा कर लिया और फिर पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





